1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में मालवाहक जहाज दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 पायलट की मौत

नेपाल में मालवाहक जहाज दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 पायलट की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 16, 2018 03:58 pm IST,  Updated : May 16, 2018 03:58 pm IST

नेपाल में आज एक छोटा मालवाहक जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसके दोनों पायलटों की मौत हो गई। काठमांडू पोस्ट की एक खबर में यह जानकारी दी गई है।

2 pilots death due to crash cargo ship crash in Nepal- India TV Hindi
2 pilots death due to crash cargo ship crash in Nepal

काठमांडू: नेपाल में आज एक छोटा मालवाहक जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसके दोनों पायलटों की मौत हो गई। काठमांडू पोस्ट की एक खबर में यह जानकारी दी गई है। खबर के मुताबिक, नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के उपमहानिदेशक राजन पोखारेल ने बताया कि मकालू एयरलाइन्स का मालवाहक विमान हुमला के बाहुन खाड़का में सिमिकोट दर्रे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। (जनरल वीके सिंह उत्तर कोरिया के दौरे पर, 20 सालों में जाने वाले पहले मंत्री )

इस खबर के मुताबिक, विमान 12,800 फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। एक इंजन वाले सेस्ना 208B विमान ने सुबह छह बजकर 12 मिनट पर सुरखेत हवाई अड्डे से उड़ान भरी और कुछ देर बाद यह छह बजकर 55 मिनट पर सिमिकोट में उतरने वाला था।

यह विमान करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में इकालबाजखाड़का में मिला। इस विमान का इस्तेमाल ज्यादातर पहाड़ी क्षेत्रों में खाद्य सामग्री सहित अन्य चीजों को पहुंचाने के लिए किया जाता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश