1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जनरल वीके सिंह उत्तर कोरिया के दौरे पर, 20 सालों में जाने वाले पहले मंत्री

जनरल वीके सिंह उत्तर कोरिया के दौरे पर, 20 सालों में जाने वाले पहले मंत्री

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 16, 2018 03:29 pm IST,  Updated : May 16, 2018 03:29 pm IST

भारत के विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह उत्तर कोरियाई दौरे पर हैं। वह उत्तर कोरिया जाने वाले 20 सालों में पहले मंत्री हैं। हालांकि विदेश मंत्रालय की ओर से उनके इस दौरे का कोई ऐलान नहीं किया गया है।

General VK Singh on the tour of North Korea- India TV Hindi
General VK Singh on the tour of North Korea

प्योंगयोंग: भारत के विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह उत्तर कोरियाई दौरे पर हैं। वह उत्तर कोरिया जाने वाले 20 सालों में पहले मंत्री हैं। हालांकि विदेश मंत्रालय की ओर से उनके इस दौरे का कोई ऐलान नहीं किया गया है। विदेश मंत्रालय की इस चुप्पी के कारण इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि, भारत दोनों देशों के बीच संबंध बढ़ाने और उत्तर कोरिया के परमाणु प्रसार नीति को लेकर भी चर्चा करेगा। गौरतलब है कि आने वाले महीने में उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक शिखर वार्ता होने वाली है ऐसे में जनरल वीके सिंह का यह गुपचुप दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, बीके सिंह ने पहले चीन दौरा किया था और उसके बाद वह प्योंगयोंग के लिए रवाना हुए। वीके सिंह के उत्तर कोरिया में अपने समकक्ष से मिलेंगे। (यूट्यूब पर पैसे कमाने के लिए महिला ने तोड़ी सारी हदें, किया ये घिनौना काम )

अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि किम जोंग उन से उनकी मुलाकात होगी या नहीं। गौरतलब है कि, दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच सैन्य अभ्यास पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उत्तर कोरिया ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पड़ोसी देश के साथ उच्च स्तरीय बैठक रद्द कर दी है और इसके साथ ही किम जोंग उन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली ऐतिहासिक बैठक रद्द करने की भी धमकी दी है।

दूसरी ओर अमेरिका ने कहा कि वह शिखर वार्ता की तैयारियां कर रहा है। ट्रंप और किम के बीच सिंगापुर में 12 जून को होने वाली शिखर वार्ता पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं। दोनों कोरियाई देशों के नेताओं की आज एक सीमावर्ती गांव में बैठक होनी थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश