1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. यमन: सउदी अरब के नेतृत्व में हमला, 20 नागरिकों की मौत

यमन: सउदी अरब के नेतृत्व में हमला, 20 नागरिकों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 22, 2016 03:42 pm IST,  Updated : Sep 22, 2016 03:43 pm IST

यमन में विद्रोहियों के कब्जे वाले बंदरगाह शहर होदेईदा में सउदी अरब के नेतृत्व में बुधवार को किये गए हवाई हमले में लगभग 20 नागरिकों की मौत हो गई। विद्रोही बुधवार को शहर पर कब्जा करने के दो साल पूरे होने का जश्न मना रहे थे।

Representative Image| AP- India TV Hindi
Representative Image| AP

अदन: यमन में विद्रोहियों के कब्जे वाले बंदरगाह शहर होदेईदा में सउदी अरब के नेतृत्व में बुधवार को किये गए हवाई हमले में लगभग 20 नागरिकों की मौत हो गई। विद्रोही बुधवार को शहर पर कब्जा करने के दो साल पूरे होने का जश्न मना रहे थे। उनका इस जश्न के कुछ ही घंटे बाद सउदी अरब के नेतृत्व में हवाई हमला कर दिया गया।

​देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रपति अबेदराब्बो मंसूर हादी की सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि हमला लाल सागर बंदरगाह के सक अल-हुनोद जिले में किया गया। विद्रोहियों की सूचना के अनुसार हवाई हमले राजधानी सना में भी किए गए हैं। उनके मुताबिक वहां भी कई नागरिकों की जान गई है लेकिन वहां मरने वालों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। 

अधिकारी ने बताया कि इस शहर में हमला शायद गलती से कर दिया गया। उन्होंने बताया कि होदेईदा में राष्ट्रपति निवास को भी निशाना बनाया गया। हादी सरकार के समर्थन में 18 महीने से किए जा रहे हवाई हमले में बड़ी संख्या में नागरिक मारे गए हैं और इसके लिए सउदी के नेतृत्व वाले गठबंधन की लगातार आलोचना हो रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश