दमिश्क: सीरिया के अल-रक्का शहर के पास अमेरिकी नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन के हवाई हमलों में 23 नागरिकों की मौत हो गई। युद्ध संबंधी गतिविधियों की निगरानी करने वाले लंदन के एक संगठन ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार एजेंसी 'एफे' की रिपोर्ट के अनुसार, सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (SOHR) ने बताया कि मृतकों में छह बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। SOHR के अनुसार, मारे गए अधिकांश लोग एक ही परिवार से थे। इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं लेकिन एनजीओ ने कहा है कि फिलहाल घायलों की निश्चित संख्या बताने में सक्षम नहीं हैं लेकिन यह जरूर है कि घायलों में कई की हालत गंभीर है।
रिपोर्ट के अनुसार, एनजीओ ने अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन से अल-रक्का जैसे शहरी इलाकों में हवाई हमलों में सावधानी बरतने के अपने अनुरोध को दोहराया है। संस्था ने कहा है कि हमलों में नागरिकों को मारे जाने के औचित्य को किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता।