1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इराक: शादी समाहरोह में आत्मघाती हमला, 26 की मौत

इराक: शादी समाहरोह में आत्मघाती हमला, 26 की मौत

 Written By: IANS
 Published : Mar 09, 2017 08:45 pm IST,  Updated : Mar 09, 2017 08:45 pm IST

इराक के सलाहुद्दीन प्रांत में एक शादी-समारोह के दौरान दो आत्मघाती हमलावरों ने अपनी विस्फोटक बेल्ट सहित खुद को उड़ा लिया, जिससे 26 लोगों की मौत हो गई जबकि 24 अन्य घायल हो गए।

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

बगदाद: इराक के सलाहुद्दीन प्रांत में एक शादी-समारोह के दौरान दो आत्मघाती हमलावरों ने अपनी विस्फोटक बेल्ट सहित खुद को उड़ा लिया, जिससे 26 लोगों की मौत हो गई जबकि 24 अन्य घायल हो गए। एक सुरक्षा सूत्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया कि यह हमला बुधवार रात उस समय हुआ जब विस्फोटक बेल्ट पहने दो आत्मघाती हमलावरों ने शादी-समारोह में खुद को उड़ा लिया।

सूत्र ने कहा कि इस दौरान तीसरा हमलावर भी घटनास्थल पर प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था लेकिन पहले ही विस्फोटक बेल्ट के फटने से वह मारा गया। इस हमले में घायल हुए कई लोगों की हालत गंभीर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश