1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक: बस दुर्घटना में 26 की मौत

पाक: बस दुर्घटना में 26 की मौत

 Written By: IANS
 Published : Jul 31, 2016 02:56 pm IST,  Updated : Jul 31, 2016 02:56 pm IST

पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा एजेंसी में अचानक आई बाढ़ से शादी के मेहमानों को ले जा रही एक बस के बह जाने से इसमें मरने वालों की संख्या 26 हो गई है।

pakistan bus accident- India TV Hindi
pakistan bus accident

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा एजेंसी में अचानक आई बाढ़ से शादी के मेहमानों को ले जा रही एक बस के बह जाने से इसमें मरने वालों की संख्या 26 हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि खाई से 11 शव बरामद किए गए हैं। अधिकारी ने बताया, "26 शव निकाले गए हैं। तीन घायलों को भी बाहर निकाला गया है, जबकि एक व्यक्ति लापता है।"

हादसा शनिवार सुबह का है, जब शादी से 30 मेहमानों को लेकर जा रही बस अचानक आई बाढ़ में बह गई और तबाई इलाके में एक खाई में जा गिरी। घायलों को लैंडी कोटल इलाके के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने घायलों को चिकित्सा उपचार और प्रभावी राहत देने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश