1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन के शिनजियांग प्रांत में मारे गए 28 आतंकी

चीन के शिनजियांग प्रांत में मारे गए 28 आतंकी

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 20, 2015 12:14 pm IST,  Updated : Nov 20, 2015 12:14 pm IST

बीजिंग: कोयले की एक खदान पर घातक हमला बोलकर 16 लोगों की हत्या करने के जिम्मेदार एक आतंकी समूह के 28 लोगों को चीन की पुलिस ने अशांत शिनजियांग प्रांत में मार गिराया है। शिनजियांग

चीन के शिनजियांग...- India TV Hindi
चीन के शिनजियांग प्रांत में मारे गए 28 आतंकी

बीजिंग: कोयले की एक खदान पर घातक हमला बोलकर 16 लोगों की हत्या करने के जिम्मेदार एक आतंकी समूह के 28 लोगों को चीन की पुलिस ने अशांत शिनजियांग प्रांत में मार गिराया है। शिनजियांग के प्रचार विभाग ने एक बयान में कहा कि आतंकियों को प्रांत की पुलिस ने 56 दिन के अभियान में मार गिराया।

बयान में कहा गया कि अक्सू क्षेत्र की बाएचेंग काउंटी स्थित कोयले की एक खदान में सशस्त्र डकैतों के एक समूह ने 18 सितंबर को हमला बोला था, जिसमें 11 नागरिक, तीन पुलिसकर्मी और दो अर्ध-पुलिस सदस्य और 18 अन्य घायल हो गए थे। इसके बाद आतंकियों की खोज शुरू की गई थी।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि खदान पर हमलों के बाद आतंकी फरार होकर पहाड़ों में चले गए थे। रिपोर्ट में कहा गया कि हमले के बाद पुलिस ने एक नियमित तलाश शुरू की।

इसमें पुलिस ने 1300 वर्ग किलोमीटर के इलाके में खोजबीन की और इसमें 10 हजार से ज्यादा नागरिकों को शामिल किया गया। इसमें कहा गया, 12 नवंबर तक पुलिस और समूह के बीच हुई गोलीबारी में समूह के 28 सदस्य मारे गए थे। एक सदस्य ने आत्मसमर्पण कर दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश