1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: भारी बारिश के कारण 29 की मौत

पाकिस्तान: भारी बारिश के कारण 29 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 07, 2016 05:23 pm IST,  Updated : Aug 07, 2016 05:23 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान प्रांतों में भारी बारिश के कारण कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग लापता हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कराची में बारिश

pakistan- India TV Hindi
pakistan

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान प्रांतों में भारी बारिश के कारण कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग लापता हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कराची में बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। शहर में कम से कम 14 लोगों की जान चली गई है और कई अन्य घायल हुए हैं।

गैर सरकारी संगठन 'ईदी फाउंडेशन' के मुताबिक, बिजली का करंट लगने के कारण आठ लोगों की मौत हो गई है और छत ढहने की अलग-अलग घटनाओं में छह लोग मारे गए हैं। बारिश के कारण अलग-अलग दुर्घटनाओं में सात अन्य लोग भी मारे गए हैं। शुक्रवार से शुरू हुई मूसलाधार बारिश रविवार तक जारी है, जिसके कारण सड़क और हवाई यातायात बाधित है।

कराची की कई सड़कों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है और बिजली के कई खंभे गिर गए हैं, जिसके कारण विभिन्न इलाकों की बिजली गुल है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में रविवार को 30 मिलीमीटर से 56 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों ने कहा कि बलूचिस्तान के हरनई जिले में पिछले दो दिनों में आठ लोगों की मौत हो गई, पांच घायल हो गए और आठ लापता हो गए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जिले में छह कारें डूब गईं। कारों में बैठे 21 लोग बाढ़ के पानी में बह गए। रविवार दोपहर तक आठ शव बरामद किए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश