1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पीओके में रॉ के तीन संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार: रिपोर्ट

पीओके में रॉ के तीन संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार: रिपोर्ट

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 15, 2017 12:10 pm IST,  Updated : Apr 15, 2017 12:10 pm IST

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की पुलिस ने दावा किया है कि उसने राज्य विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में रॉ के तीन संदिग्ध एजेंट को गिरफ्तार किया है।

RAW Agent- India TV Hindi
RAW Agent

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की पुलिस ने दावा किया है कि उसने राज्य विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में रॉ के तीन संदिग्ध एजेंट को गिरफ्तार किया है। डॉन समाचारपत्र ने खबर दी है कि रावलकोट में एक ब्रीफिंग के दौरान मीडिया के सामने संदिग्धों को मास्क लगा कर पेश किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, ये तीनों पीओके में अब्बासपुर के तरोती गांव निवासी हैं।

पुंछ में पुलिस उपायुक्त :डीएसपी: साजिद इमरान ने बताया कि मुख्य संदिग्ध खलील नवंबर 2014 में कश्मीर गया थाा जहां वह रिसर्च एंड एनालिसिस विंग :रॉ: अधिकारियों के संपर्क में आया। इमरान ने बताया कि तीनों संदिग्ध सितंबर में अब्बासपुर में एक थाने के बाहर बम विस्फोट में शामिल थे। उन्होंने कथित तौर पर वहां एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस :आईईडी: रखा था।

डीएसपी ने दावा किया कि इस काम के लिए खलील को पांच लाख रपए दिए गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस को विस्फोट में उनके शामिल होने को लेकर सर्तक किया गया था। एक व्यक्ति ने कहा था कि उसने तीनों को अब्बासपुर में 26 सितंबर की रात सामान रखने वाले एक बैग के साथ देखा था। इमरान ने बताया कि संदिग्धों के खिलाफ आतंक-विरोधी अधिनियम :एटीए: और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश