1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में सोने की खदान धंसने से 30 व्यक्तियों की मौत: अधिकारी

अफगानिस्तान में सोने की खदान धंसने से 30 व्यक्तियों की मौत: अधिकारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 06, 2019 06:07 pm IST,  Updated : Jan 06, 2019 06:07 pm IST

उत्तर पूर्व अफगानिस्तान में रविवार को सोने की एक खदान धंसने से कम से कम 30 व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

30 killed as gold mine collapses in Afghanistan- India TV Hindi
30 killed as gold mine collapses in Afghanistan

कुंदूज: उत्तर पूर्व अफगानिस्तान में रविवार को सोने की एक खदान धंसने से कम से कम 30 व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। बदख्शां प्रांत में कोहिस्तान जिले के गवर्नर मोहम्मद रुस्तम राघी ने बताया कि जिले में हुई इस घटना में सात व्यक्ति घायल हुए हैं। 

Related Stories

ग्रामीणों ने सोने की तलाश के लिए नदी तल में 60 मीटर गहरे गड्ढे की खुदाई की थी। उसकी दीवार गिरने के दौरान वे उसके भीतर थे।यह स्पष्ट नहीं है कि यह गड्ढे की दीवार क्यों ढही लेकिन प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता निक मोहम्मद नजारी ने बताया कि खदान में काम करने वाले पेशेवर नहीं थे। 

नजारी ने कहा कि ग्रामीण इस कार्य में दशकों से लगे हुए हैं लेकिन सरकार का उन पर कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने क्षेत्र में एक राहत टीम भेजी है लेकिन ग्रामीणों ने मौके से शवों को निकालना शुरू कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश