1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. सीरिया के बाद अब अफगानिस्तान से 7,000 सैनिकों को वापस बुलाएगा अमेरिका

सीरिया के बाद अब अफगानिस्तान से 7,000 सैनिकों को वापस बुलाएगा अमेरिका

 Reported By: IANS
 Published : Dec 21, 2018 10:47 am IST,  Updated : Dec 21, 2018 10:47 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा सीरिया से सैनिकों के हटाए जाने की घोषणा के एक दिन बाद यह खबर सामने आई है। बीबीसी के मुताबिक, कुर्दिश नेतृत्व वाले एक गठबंधन ने चेतावनी देते हुए कहा कि इससे एक खालीपन हो जाएगा और इस्लामिक स्टेट फिर से खड़ा हो सकता है। 

सीरिया के बाद अब अफगानिस्तान से 7,000 सैनिकों को वापस बुलाएगा अमेरिका - India TV Hindi
सीरिया के बाद अब अफगानिस्तान से 7,000 सैनिकों को वापस बुलाएगा अमेरिका 

वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन अफगानिस्तान से तैनात हजारों अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने की योजना बना रहा है। अमेरिकी मीडिया ने यह जानकारी दी। अज्ञात अधिकारियों के हवाले से रिपोर्टों में कहा गया है कि महीने भर के अंदर करीब 7,000 सैनिक वतन लौट सकते हैं।

Related Stories

समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट ने गुरुवार को बताया कि जल्द ही व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ पद छोड़ने जा रहे जॉन केली और व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन सहित ट्रंप के वरिष्ठ कैबिनेट अधिकारियों के विरोध के बावजूद इस पर विचार किया जा रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा सीरिया से सैनिकों के हटाए जाने की घोषणा के एक दिन बाद यह खबर सामने आई है। बीबीसी के मुताबिक, कुर्दिश नेतृत्व वाले एक गठबंधन ने चेतावनी देते हुए कहा कि इससे एक खालीपन हो जाएगा और इस्लामिक स्टेट फिर से खड़ा हो सकता है। 

रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने ट्वीट किया कि अफगानिस्तान से सैनिकों को वापस बुलाना बड़ा जोखिम होगा, जो क्षेत्र में अमेरिका की प्रगति पर पानी फेर सकता है और फिर से 9/11 जैसे वारदात को अंजाम देने का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश