इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को हुए एक जोरदार बम धमाके में कई लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। यह बम धमाका एक सूफी दरगाह पर हुआ है, जिसमें कम से कम 30 लोगों की जान जाने की आशंका है।
देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मीडिया में आ रहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बम धमाके में कम से कम 100 लोग घायल भी हुए हैं। यह धमाका बलूचिस्तान के लासबेला जिले में स्थित शाह नूरानी दरगाह में हुआ। इस दरगाह में धमाल नाम की एक धार्मिक रस्म चल रही थी। बताया जा रहा है कि इस धार्मिक रस्म में शामिल होने के लिए पूरे देश के साथ-साथ पड़ोसी मुल्क ईरान से भी काफी लोग आते रहते हैं।
बताया जा रहा है कि मृतकों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हमले की निंदा की है और बचाव कार्यों को त्वरित गति से करने के निर्देश दिए हैं।