1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान के 30 आतंकवादी गिरफ्तार

पाकिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान के 30 आतंकवादी गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 16, 2017 08:07 pm IST,  Updated : Mar 16, 2017 08:07 pm IST

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 11 अफगान नागरिकों और प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के सदस्यों सहित 30 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया।

Representational Image | AP- India TV Hindi
Representational Image | AP

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 11 अफगान नागरिकों और प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के सदस्यों सहित 30 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स और पुलिस की आतंक विरोधी छापेमारी राष्ट्रव्यापी सैन्य अभियान राद-उल-फसाद का हिस्सा है जो आतंकियों के खिलाफ प्रांत में पिछले महीने शुरू किया गया था। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सेना ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने पिछले 2 दिनों में लाहौर, रावलपिंडी, सियालकोट और इस्लामाबाद में खुफिया जानकारी के आधार पर छापेमारी की। इसमें कहा गया कि सुरक्षाकर्मियों ने 11 अफगान सहित 26 संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया और हथियार, गोला बारूद, आईईडी और आत्मघाती जैकेट तैयार करने की सामग्री जब्त की। संदिग्धों को पूछताछ के लिए अज्ञात जगहों पर ले जाया गया। 

एक दूसरी छापेमारी में आतंकवाद निरोधक विभाग ने रावलपिंडी में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया। संदिग्ध रावलपिंडी में विधि प्रवर्तन कर्मियों को निशाना बनाकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने उनके पास से एक किलोग्राम विस्फोटक सामग्री, 4 डेटोनेटर और एक हथगोला बरामद किया। देश में पिछले कुछ समय में हुए कई आतंकी हमलों में 125 से अधिक लोगों के मारे जाने के बाद पिछले महीने राद-उल-फसाद अभियान शुरू किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश