1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इराक: बम विस्फोट और गोलीबारी में 39 की मौत, कई घायल

इराक: बम विस्फोट और गोलीबारी में 39 की मौत, कई घायल

 Written By: IANS
 Published : Nov 06, 2016 06:26 pm IST,  Updated : Nov 06, 2016 06:26 pm IST

इराक के सलाहुद्दीन प्रांत में रविवार को दोहरे बमविस्फोट और गोलीबारी की घटनाओं में 39 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में लगभग 40 लोग घायल हुए हैं।

Representative Image | AP Photo- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

तिकरित: इराक के सलाहुद्दीन प्रांत में रविवार को दोहरे बमविस्फोट और गोलीबारी की घटनाओं में 39 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में लगभग 40 लोग घायल हुए हैं।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सूत्र ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि बगदाद से लगभग 170 किलोमीटर दूर तिकरित में रविवार तड़के एक पुल के पास विस्फोटकों से भरे बैरल में विस्फोट हो गया, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि एक अन्य घटना में बगदाद से 120 किलोमीटर दूर इराक के समारा शहर में एक पार्किंग में विस्फोटकों से भरी कार में विस्फोट हो गया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

सूत्र के मुताबिक, विस्फोट से आसपास की कारें क्षतिग्रस्त हो गईं और घटनास्थल पर कई कारों को भी नुकसान पहुंचा हैं। शुरू में ऐसा माना जा रहा था कि बंदूकधारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) से संबद्ध थे और वे तिकरित से लगभग 50 किलोमीटर दूर तुलुल अल-बज में एक कबायली नेता के घर में घुस गए और 16 लोगों को मार गिराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश