1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. हाई कमीशन के चार अधिकारियों को वापस बुलाने पर विचार कर रहा पाक

हाई कमीशन के चार अधिकारियों को वापस बुलाने पर विचार कर रहा पाक

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 01, 2016 11:19 am IST,  Updated : Nov 01, 2016 11:19 am IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान भारत में पाकिस्तान उच्चायोग के चार अधिकारियों को वापस बुलाने पर विचार कर रहा है। ग़ौरतलब है कि भारत ने कुछ ही दिन पहले पाक उच्चायोग के एक अधिकारी को देश निकाला दिया

pak-high-commission- India TV Hindi
pak-high-commission

इस्लामाबाद: पाकिस्तान भारत में पाकिस्तान उच्चायोग के चार अधिकारियों को वापस बुलाने पर विचार कर रहा है। ग़ौरतलब है कि भारत ने कुछ ही दिन पहले पाक उच्चायोग के एक अधिकारी को देश निकाला दिया है।

विदेश विभाग के एक सूत्र के अनुसार इस मामले में जल्द ही फ़ैसला किया जाएगा। जिन अधिकारियों को वापस बुलाने पर विचार चल रहा है उनमें कमर्शियल काउंसलर सैयद फारुख हबीब, फर्स्ट सेक्रैट्री खादिम हुसैन, मुद्दसिर चीमा और शाहिद इकबाल के नाम शामिल हैं। 

भारत से देश निकाला दिए गए मेहमूद अख़्तर ने डॉन से से कहा कि उनसे ज़बरदस्ती बयान लिया गया। उन्होंने दावा किया किया कि उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया और उन पर जबरन एक लिखित बयान पढ़ने का दबाव डाला गया। इस बयान में इन चारों अधिकारियों का नाम था। उनसे कहा गया कि वह इन्हें पाकिस्तान ISI का बताएं।

इस बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत पर दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव पैदा करने का आरोप लगाते हुए अपने अधिकारियों का बचाव किया है। पाकिस्तान का आरोप है कि भारत ने अख्तर को देश निकाला देकर कूटनीति के नियमों को तोड़ा है। इससे न सिर्फ भारत में मौजूद अन्य अधिकारियों में तनाव है बल्कि वहां उन्हें जान का भी खतरा उत्पन्न हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश