1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में तालिबान के शीर्ष कमांडर सहित 10 आतंकी ढेर

अफगानिस्तान में तालिबान के शीर्ष कमांडर सहित 10 आतंकी ढेर

 Written By: IANS
 Published : Sep 26, 2016 09:26 am IST,  Updated : Sep 26, 2016 12:16 pm IST

इस्लामाबाद: अफगानिस्तान के पकतिका प्रांत में तालिबान का एक शीर्ष आतंकवादी आजम तारिक ढेर हो गया। सूत्रों ने पाकिस्तान में जनजातीय पत्रकारों को बताया, शनिवार देर रात अफगान सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए अभियान में चार

Azam Tariq- India TV Hindi
Azam Tariq

इस्लामाबाद: अफगानिस्तान के पकतिका प्रांत में तालिबान का एक शीर्ष आतंकवादी आजम तारिक ढेर हो गया। सूत्रों ने पाकिस्तान में जनजातीय पत्रकारों को बताया, शनिवार देर रात अफगान सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए अभियान में दस तालिबानी आतंकवादी मारे गए जिसमें आजम तारिक भी है। 

कुछ सूत्रों का कहना है कि इस अभियान में आजम का बेटा भी मारा गया है। कुछ मीडिया वर्ग के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने तालिबान नेता की मौत की पुष्टि की।

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान :टीटीपी: से मई 2014 में अलग हुए सजना गु्रप के प्रवक्ता ने कहा कि टीटीपी का पूर्व प्रवक्ता आजम खान तारिक कथित रूप से पक्तिका प्रांत में कल अफगान एवं नाटो बलों के हवाई हमले में मारा गया। 

प्रवक्ता के अनुसार तारिक का बेटा और नौ दूसरे आतंकवादी भी अभियान में मारे गए। तारिक उर्फ रईस खान के सिर पर दो करोड़ रपए का इनाम था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश