1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: पावर स्टेशन में बन रहा टावर गिरा, कम से कम 40 की मौत

चीन: पावर स्टेशन में बन रहा टावर गिरा, कम से कम 40 की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 24, 2016 10:51 am IST,  Updated : Nov 24, 2016 10:51 am IST

चीन के जियांग्शी प्रांत में गुरुवार को एक निमार्णाधीन पावर स्टेशन के कूलिंग टावर का हिस्सा गिरने से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई।

Via Google Maps- India TV Hindi
Via Google Maps

नानचांग: चीन के जियांग्शी प्रांत में गुरुवार को एक निमार्णाधीन पावर स्टेशन के कूलिंग टावर का हिस्सा गिरने से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, यह दुर्घटना सुबह लगभग 7 बजे हुई और बचावदल मौके पर पहुंच गया है। इस दुर्घटना से प्रभावित कर्मचारियों की संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अभी इस दुर्घटना के बारे में चीनी अधिकारियों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। चीन में इंडस्ट्रियल साइट्स पर अक्सर ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं जिनसे भारी मात्रा में जान-माल का नुकसान होता रहा है। इन दुर्घटनाओं में भी माइनिंग दुर्घटनाएं और फैक्ट्रियों में आग लगने की घटनाएं ज्यादा हैं। ऐसी दुर्घटनाओं को लेकर चीनी जनता में हाल के दिनों में काफी आक्रोश देखने को मिला है।

चीन की सरकार ने ऐसी जगहों पर सुरक्षा का लेवल बढ़ाने का वादा किया है। पिछले साल तियानजिन प्रांत की एक केमिकल फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में कम से कम 170 लोगों की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना के बाद इस देश में कर्मचारियों की सेफ्टी को लेकर बहस तेज हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश