1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में शिक्षण अकादमी पर हमला, 48 की मौत

अफगानिस्तान में शिक्षण अकादमी पर हमला, 48 की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 16, 2018 07:58 am IST,  Updated : Aug 16, 2018 11:52 am IST

अफगानिस्तान के दश्त ए बार्ची में एक शिक्षण अकादमी के अंदर बुधवार को हुए आत्मघाती बम हमले में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई।

अफगानिस्तान में 48 की मौत, अफगानिस्तान- India TV Hindi
अफगानिस्तान में शिक्षण अकादमी पर हमला, 48 की मौत Image Source : एपी

काबुल (अफगानिस्तान): अफगानिस्तान के दश्त ए बार्ची में एक शिक्षण अकादमी के अंदर बुधवार को हुए आत्मघाती बम हमले में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमला मवौद अकादमी में शाम के चार बजकर दस मिनट पर उस समय हुआ जब छात्र कक्षाओं में थे। 

टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने विस्फोट में लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है जबकि 35 अन्य घायल हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वहीदुल्लाह मजरोह ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है। अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश