1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन के सिचुआन प्रांत में 5.4 तीव्रता का भूकंप, 31 जख्मी

चीन के सिचुआन प्रांत में 5.4 तीव्रता का भूकंप, 31 जख्मी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 23, 2019 06:10 pm IST,  Updated : Jun 23, 2019 06:10 pm IST

चीन के दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत के गोंगशिआन काउंटी में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया है। इसके बाद 31 लोग जख्मी हो गए। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 

china earthquake- India TV Hindi
चीन में भूकंप Image Source : TWITTER

बीजिंग। चीन के दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत के गोंगशिआन काउंटी में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया है। इसके बाद 31 लोग जख्मी हो गए। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। यह भूकंप शनिवार को आया।

यीबिन शहर के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि उनमें से 21 को निगरानी और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) ने बताया कि यह भूकंप शनिवार रात 10 बजकर 29 मिनट पर आया। इसका केंद्र ज़मीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि शनिवार को भूकंप आने के बाद, यीबिन के गोंगशीआन काउंटी में रविवार सुबह आठ बजकर 28 मिनट पर 4.6 तीव्रता का भूकंप बाद का झटका आया। गौरतलब है कि 17 जून को प्रांत में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी और 220 अन्य जख्मी हो गए थे। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश