1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन के शिंजिंयाग उइगर में 5.5 तीव्रता का भूकंप

चीन के शिंजिंयाग उइगर में 5.5 तीव्रता का भूकंप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 04, 2018 11:30 am IST,  Updated : Sep 04, 2018 11:30 am IST

चीन के शिंजिंयाग उइगर स्वायत्तशासी क्षेत्र के जियाशी काउंटी में मंगलवार को 5.5 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी है।

earthuqake- India TV Hindi
earthuqake

बीजिंग: चीन के शिंजिंयाग उइगर स्वायत्तशासी क्षेत्र के जियाशी काउंटी में मंगलवार को 5.5 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी है। चाइना अर्थक्वैक नेटवर्क्स सेंटर (सीईएनसी) की खबर के मुताबिक यह भूकंप मंगलवार को स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजकर 52 मिनट पर शिंजिंयाग प्रांत के काशगर में महसूस किया गया। (अफगानिस्तान: हक्कानी नेटवर्क के संस्थापक जलालुउद्दीन हक्कानी की लंबी बीमारी के बाद मौत )

सीईएनसी ने एक बयान में बताया कि भूकंप से अभी किसी के हताहत होने या किसी प्रकार की क्षति होने की अभी कोई जानकारी नहीं है। भूकंप का केंद्र जमीन से आठ किलोमीटर नीचे स्थित था। हालांकि शहर के निवासियों का कहना है कि उन्होंने भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए और झटके महसूस होने पर कई लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए।

सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ के मुताबिक भूकंप का केंद्र जियाशी काउंटी से 22 किलोमीटर दूर स्थित था जहां जनसंख्या का घनत्व ज्यादा नहीं है। स्थानीय सरकार ने प्रभावित इलाकों में स्थिति के आकलन के लिए अधिकारी भेजे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश