1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके

नेपाल में 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 28, 2016 10:56 am IST,  Updated : Nov 28, 2016 10:56 am IST

काठमांडू: नेपाल में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 मापी गई। पृथ्वी विग्यान मंत्रालय की इकाई राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप सुबह पांच बजकर

5.5 magnitude earthquake strikes in nepal- India TV Hindi
5.5 magnitude earthquake strikes in nepal

काठमांडू: नेपाल में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 मापी गई। पृथ्वी विग्यान मंत्रालय की इकाई राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप सुबह पांच बजकर पांच मिनट पर 10 किलोमीटर की गहराई में आया।

नेपाल के नेशनल साइज्मोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि भूकंप का केंद्र काठमांडो से करीब 150 किलोमीटर पूर्व में एवरेस्ट क्षेत्र के निकट सोलुखुम्बु जिले में था। भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई। भूकंप पीडि़त हिमालयी देश में अप्रैल 2015 में आए भूकंप के बाद से चार से अधिक तीव्रता के 475 झटके महसूस किए है।

जानमाल के किसी प्रकार के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। काठमांडो और मध्य एवं पूर्वी नेपाल के अन्य हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश