1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में महसूस किया गया 5.5 तीव्रता का भूंकप, कोई हताहत नहीं

पाकिस्तान में महसूस किया गया 5.5 तीव्रता का भूंकप, कोई हताहत नहीं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 01, 2016 04:00 pm IST,  Updated : Oct 01, 2016 04:00 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आज 5.5 की तीव्रता वाले भूकंप का झटका महसूस किया गया लेकिन इसमें अभी तक जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके राजधानी इस्लामाबाद, पश्चिमोत्तर में खैबर -पख्तूनख्वा प्रांत

earthquake- India TV Hindi
earthquake

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आज 5.5 की तीव्रता वाले भूकंप का झटका महसूस किया गया लेकिन इसमें अभी तक जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके राजधानी इस्लामाबाद, पश्चिमोत्तर में खैबर -पख्तूनख्वा प्रांत के कुछ हिस्से और पंजाब के कुछ उत्तरी हिस्से में महसूस किये गये। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप का केंद्र मिनगावरा के स्वात घाटी से 117 किलोमीटर पूर्व में 43.4 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

पेशावर से प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिरण केपी ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 5.5 थी और इसका केंद्र हिंदूकुश की पहाडि़यां थीं। इसने कहा, अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। पाकिस्तान में अकसर भूकम्प आते हैं लेकिन अधिकतर झटके खतरनाक नहीं होते। बहरहाल 2005 में आए भीषण भूकम्प में 80 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश