1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया में 5.6 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

इंडोनेशिया में 5.6 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 12, 2017 10:43 am IST,  Updated : Jun 12, 2017 10:43 am IST

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता समेत पश्चिमी जावा द्वीप में आज भूकंप के झाटके महसूस किए गए।

5.6 magnitude earthquake in Indonesia no casualties- India TV Hindi
5.6 magnitude earthquake in Indonesia no casualties

जकार्ता: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता समेत पश्चिमी जावा द्वीप में आज भूकंप के झाटके महसूस किए गए। इससे लोगों में घबराहट फैल गई लेकिन इससे कोई क्षति होने और किसी के हताहत होने की तत्काल खबर नहीं है। (इस देश में होगा 16 साल से कम उम्र की लड़कियों का वर्जिनिटी टेस्ट, सरकार ने दिया आदेश )

राष्टीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि आज सुबह आए भूकंप के झाटके ने जकार्ता सहित पश्चिमी जावा के कई हिस्सों को हिला कर रख दिया। एजेंसी ने बताया कि कुछ शहरों में लोग घबराहट में अपने घरों से बाहर की ओर भागे।

अमेरिका जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि 5.6 तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र पश्चिमी जावा शहर सिबुंगुर के 97 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में हिंद महासागर में 10 किलोमीटर की गहराई में था। इंडोनेशिया की मिटिअरालॉजी, क्लाइमेटोलॉजी और जियोफिजिक्स एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.3 तीव्रता थी लेकन इससे सुनामी आने का खतरा नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश