1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. यमन: ड्रोन हमले में 5 अलकायदा आतंकवादी मारे गए

यमन: ड्रोन हमले में 5 अलकायदा आतंकवादी मारे गए

 Written By: IANS
 Published : Aug 27, 2015 07:48 pm IST,  Updated : Aug 27, 2015 07:49 pm IST

अदन (यमन): यमन के हाद्रामाउत प्रांत में गुरुवार को हुए अमेरिका के ड्रोन हमले में अल-कायदा के कम से कम पांच आतंकवादी मारे गए और दो घायल हो गए। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ड्रोन हमले में 5...- India TV Hindi
ड्रोन हमले में 5 अलकायदा आतंकवादी मारे गए

अदन (यमन): यमन के हाद्रामाउत प्रांत में गुरुवार को हुए अमेरिका के ड्रोन हमले में अल-कायदा के कम से कम पांच आतंकवादी मारे गए और दो घायल हो गए। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अधिकारी ने बयान में कहा कि हाद्रामाउत प्रांत के शहर मुकल्ला में स्थित एक घर पर तीन मिसाइलों से हमला किया गया। इसमें अल-कायदा आतंकवादी संगठन के सदस्य बड़ी तादाद में उपस्थित थे।

सेना के खुफिया सूत्रों ने पुष्टि की है कि मारे गए सभी पांच आतंकवादी अल-कायदा के सक्रिय सदस्य थे और प्रांत में सेना के खिलाफ कई हमलों में शामिल थे।

अल-कायदा आतंकवादी संगठन ने हाद्रामाउत प्रांत में द्वितीय क्षेत्रीय सैन्य कमान के मुख्यालय को उड़ा दिया तथा प्रांत के मुख्य प्रवेश द्वार पर कई चौकियां स्थापित कर दी। इसके एक दिन बाद सेना ने यह जवाबी कार्रवाई की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश