1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण कोरिया: सैमसंग शिपयार्ड में हुई क्रेन दुर्घटना में 5 की मौत, 20 घायल

दक्षिण कोरिया: सैमसंग शिपयार्ड में हुई क्रेन दुर्घटना में 5 की मौत, 20 घायल

 Written By: IANS
 Published : May 01, 2017 08:13 pm IST,  Updated : May 01, 2017 08:13 pm IST

दक्षिण कोरिया में एक निर्माणाधीन जहाज पर क्रेन के एक हिस्से के गिर जाने से सोमवार को 5 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि सैमसंग हैवी इंडस्ट्रीज शिपयार्ड में 2 क्रेनों की टक्कर से एक ढांचा जहाज पर गिर गया।

Samsung Shipyard | AP Photo- India TV Hindi
Samsung Shipyard | AP Photo

सियोल: दक्षिण कोरिया में एक निर्माणाधीन जहाज पर क्रेन के एक हिस्से के गिर जाने से सोमवार को 5 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि सैमसंग हैवी इंडस्ट्रीज शिपयार्ड में 2 क्रेनों की टक्कर से एक ढांचा जहाज पर गिर गया।

क्रेन का टूटा हुआ टॉवर 50 से 60 मीटर लंबा और 32 टन वजन का था। पुलिस ने कहा कि करीब 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘अभी भी घटना स्थल पर अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है। हम संबंधित अधिकारियों से मामले का विस्तृत ब्यौरा पता कर रहे है।’

उन्होंने कहा कि दुर्घटना स्थल पर दबे लोगों को बचाने का काम जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश