1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. काबुल: दो विस्फोट में कम से कम 5 की मौत

काबुल: दो विस्फोट में कम से कम 5 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 05, 2016 06:27 pm IST,  Updated : Sep 05, 2016 06:27 pm IST

काबुल: राजधानी काबुल में अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के बाहर तालिबान के दो आत्मघाती हमलावरों ने आज दोपहर खुद को बम से उड़ा लिया, जिससे कम से कम पांच लोग मारे गए जबकि 13 अन्य

blast- India TV Hindi
blast

काबुल: राजधानी काबुल में अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के बाहर तालिबान के दो आत्मघाती हमलावरों ने आज दोपहर खुद को बम से उड़ा लिया, जिससे कम से कम पांच लोग मारे गए जबकि 13 अन्य घायल हो गए। तालिबान की ओर से अमेरिका-समर्थित अफगान सरकार के खिलाफ चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी हमलों के तहत काबुल में यह हमला हुआ है।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता सादिक सिदीकी ने बताया, दो पैदल आत्मघाती हमलावरों ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया, काबुल में। उन्होंने कहा, हमलावरों ने एक के बाद एक खुद को उड़ा लिया और दुर्भाग्यवश पुलिसकर्मी और असैन्य नागरिक हताहत हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद मजरोह ने कहा कि कम से कम पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है जबकि 13 अन्य घायल हुए हैं। इटली द्वारा काबुल में चलाए जा रहे आपात अस्पताल ने ट्वीट किया कि उसके यहां 10 घायल लोग आए हैं तथा और लोगों के आने की आशंका है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने ट्विटर पर कहा कि पहले हमले का निशाना रक्षा मंत्रालय जबकि दूसरे का निशान पुलिस थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश