1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक: अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में 5 लोगों की मौत

पाक: अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में 5 लोगों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 30, 2016 07:05 am IST,  Updated : Oct 30, 2016 07:05 am IST

कराची: पाकिस्तान में शिया धार्मिक जमावड़े पर आज अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गए। कराची के नाजिमाबाद इलाके में एक शिया

5 people dead in firing in pakistan- India TV Hindi
5 people dead in firing in pakistan

कराची: पाकिस्तान में शिया धार्मिक जमावड़े पर आज अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गए। कराची के नाजिमाबाद इलाके में एक शिया मुस्लिम डॉक्टर के घर पर यह घटना हुई जहां लोग धार्मिक जलसे के लिए जमा हुए थे।

 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, हेलमेट पहने हुए चार लोग मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे जहां लोग मुहर्रम के महीने में जमा हुए थे और गेट के पास खड़े लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसायी गयी।

डॉ रूहिना ने बताया, एक महिला के शव सहित पांच शवों को अब्बासी शहीद अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि गोलियों से घायल छह अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया और उनमें से दो की स्थिति गंभीर है। एसएसपी पश्चिम, नसीर अफताब ने बताया कि घर के लोगों ने मजलिस के लिए सुरक्षा की मांग नहीं की थी। पुलिस को नहीं बताया गया था इसलिए वहां पर सुरक्षा नहीं मुहैया करायी गयी थी। संयोग से जिस घर पर गोलीबारी की घटना हुयी वह नाजिमाबाद थाने के ठीक सामने है और बगल में ही रेंजर्स की चौकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश