1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कराची में 5 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए

कराची में 5 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए

 Written By: IANS
 Published : Apr 08, 2015 04:05 pm IST,  Updated : Apr 08, 2015 04:05 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में सुरक्षा बलों ने बुधवार को एक अभियान में पांच संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया। समाचार पत्र 'डॉन' की वेबसाइट के अनुसार, एक स्थानीय व्यक्ति ने इलाके में संदिग्ध

- India TV Hindi

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में सुरक्षा बलों ने बुधवार को एक अभियान में पांच संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया। समाचार पत्र 'डॉन' की वेबसाइट के अनुसार, एक स्थानीय व्यक्ति ने इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में अर्धसैनिक बलों को बताया था।

पाकिस्तान रेंजर्स के सदस्य जब उस स्थान पर पहुंचे तो आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद रेंजर्स ने भी जवाबी कार्रवाई की।

दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पांच आतंकवादी मारे गए, जबकि रेंजर्स के दो जवान घायल हो गए। मारे गए आतंकवादियों के पास से पांच हथगोले बरामद हुए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश