1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी नहीं

इंडोनेशिया में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी नहीं

 Written By: IANS
 Published : Jun 09, 2016 11:37 am IST,  Updated : Jun 09, 2016 11:37 am IST

जकार्ता: इंडोनेशिया के बाली द्वीप में गुरुवार को 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान एवं भूभौतिकी एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा है कि सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की

indonesia- India TV Hindi
indonesia

जकार्ता: इंडोनेशिया के बाली द्वीप में गुरुवार को 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान एवं भूभौतिकी एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा है कि सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि भूकंप सुबह 11.13 बजे आया और इसका केंद्र समुद्र की तलहटी में 10 किलोमीटर नीचे व क्लुंगकुंग शहर से 308 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व में था।

अधिकारी ने कहा कि देनपसार शहर में भूकंप की तीव्रता तीन से चार एमएमआई और करंगकात्स द्वीप में दो एमएमआई महसूस की गई।

बता दें कि इंडोनेशिया भूकंप की दृष्टि से एक अतिसंवेदनशील क्षेत्र में स्थित है, जिसे 'द पैसिफिक रिग ऑफ फायर' कहते हैं। इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी जैसी गतिविधियों होती रहती हैं क्योंकि यह प्रशांत रिंग ऑफ फायर में स्थित है जहां टेक्टोनिक प्लेटें टकराती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश