1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में भारी बारिश के चलते सड़क हादसे में 6 भारतीयों की मौत

नेपाल में भारी बारिश के चलते सड़क हादसे में 6 भारतीयों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 03, 2018 12:06 pm IST,  Updated : Jul 03, 2018 12:06 pm IST

भारत की सीमा से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में सड़क दुर्घटना में छह भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। सोमवार देर रात हुई दुर्घटना में जीप क ड्राइवर सहित चार लोग घायल हुए हैं।

6 Indians killed in road accident in Nepal Sunsari district- India TV Hindi
6 Indians killed in road accident in Nepal Sunsari district

काठमांडू: भारत की सीमा से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में सड़क दुर्घटना में छह भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। सोमवार देर रात हुई दुर्घटना में जीप क ड्राइवर सहित चार लोग घायल हुए हैं। जिस समय यह दुर्घटना हुई, ये सभी लोग धनकुटा जिले के भेडेटार हिल स्टेशन से लौट रहे थे। (पाकिस्तान सेना प्रमुख ने 12 आतंकवादियों को सुनाई मृत्युदंड की सजा )

नेपाल पुलिस ने बताया कि जिस जीप में ये लोग सवार थे, उस पर भारत की नंबर प्लेट थी। यह जीप कोसी नदी में गिर गई, भारी बारिश की वजह से नदी उफान पर थी। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार लमसाल ने कहा कि नदी से जीप को बाहर निकालते समय तीन शवों को बरामद किया गया। सभी निवासी बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले थे। जीप चालक रमेश कामत को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतकों की अभी पहचान की जानी बाकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश