1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. म्यांमार में महसूस किए गए भकंप के झटके

म्यांमार में महसूस किए गए भकंप के झटके

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 12, 2018 09:48 am IST,  Updated : Jan 12, 2018 09:48 am IST

म्यामांर के बागो क्षेत्र में शुक्रवार तड़के रिक्टर पैमाने पर 6.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

myanmar- India TV Hindi
myanmar

यांगून: म्यामांर के बागो क्षेत्र में शुक्रवार तड़के रिक्टर पैमाने पर 6.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बागो क्षेत्र के फ्यू शहर से पश्चिम-दक्षिणपश्चिम में 27.3 किलोमीटर की दूरी पर दर्ज किया गया। (रिश्ते को फिर से पटरी पर लाने के लिए भारतीय राजदूत ने चीनी थिंक टैंक से की चर्चा )

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने म्यांमार भूकंप समिति के हवाले से बताया कि भूकंप के कुछ ही मिनटों बाद 5.3 तीव्रता के भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। यांगून, तोंगू, फ्यू, पाइ और नेपीथा सहित कई देशभर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान एवं माल की हानि नहीं हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश