1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर कोरिया में बाढ़ से 60 की मौत, 25 लापता

उत्तर कोरिया में बाढ़ से 60 की मौत, 25 लापता

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 07, 2016 04:07 pm IST,  Updated : Sep 07, 2016 04:07 pm IST

प्योंगयांग: उत्तर कोरिया में बाढ़ से 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोगों के लापता होने की सूचना है। देश के पूर्वोत्तर हिस्से में बाढ़ के कारण मकान, बुनियादी सुविधाएं व

north korea- India TV Hindi
north korea

प्योंगयांग: उत्तर कोरिया में बाढ़ से 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोगों के लापता होने की सूचना है। देश के पूर्वोत्तर हिस्से में बाढ़ के कारण मकान, बुनियादी सुविधाएं व खेत बर्बाद हो गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी एफे न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी समाचार एजेंसी केसीएन ने कहा है कि उत्तरी हाम्गयोंग प्रांत में भारी बारिश के कारण भीषण बाढ़ आ गई, जिसके कारण 560 मकान, 30 फैक्ट्री व लगभग 20 स्कूल तबाह हो गए।

बाढ़ ने 79.8 किलोमीटर राजमार्ग, अन्य सड़कों, कई पुलों, एक बांध को बर्बाद कर दिया है। साथ ही 7,980 हेक्टेयर खेत में लगी चावल की फसलें भी तबाह हो गई हैं। सरकारी मीडिया ने कहा कि उत्तर कोरिया सरकार ने क्षतिग्रस्त आधारभूत संरचना की मरम्मत के लिए एक अभियान की शुरुआत की है।

अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि लायनरॉक तूफान के कारण गंभीर क्षति हुई है, जिसके कारण 44 हजार लोगों को पलायन करना पड़ा है और 15 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश