1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. डकैती के मामले में जेएमबी के 7 कार्यकर्ता गिरफ्तार

डकैती के मामले में जेएमबी के 7 कार्यकर्ता गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 18, 2016 01:31 pm IST,  Updated : Oct 18, 2016 01:31 pm IST

ढाका: प्रतिबंधित जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के सात कारिंदों को डकैती के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया, हमारी आतंकवाद निरोधी इकाई (CTU) ने पिछली रात सोने के

7 jmb workers arrested in case of  robbery- India TV Hindi
7 jmb workers arrested in case of robbery

ढाका: प्रतिबंधित जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के सात कारिंदों को डकैती के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया, हमारी आतंकवाद निरोधी इकाई (CTU) ने पिछली रात सोने के ढेर सारे जेवरात के साथ तेजगांव इलाके से उन्हें गिरफ्तार किया है, माना जाता है कि वे जेएमबी के सदस्य हैं और अपनी गतिविधियां चलाने के लिए अभी डकैती में संलिप्त हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि विशेष पुलिस इकाई ने उनके पास से चार पिस्तौलें, एक लैपटॉप, कई लाख टका और कीमती सामान भी जब्त किया है जिसके बारे में माना जाता है कि उन्होंने पहले लूटा होगा। उल्लेखनीय है कि राजधानी ढाका के एक कैफे पर एक जुलाई के आतंकवादी हमले के बाद देश में आतंकवाद निरोधी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस हमले में 17 विदेशियों सहित 22 लोग मारे गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश