1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल: खड्डे में जीप गिरने से 7 की मौत, 16 अन्य घायल

नेपाल: खड्डे में जीप गिरने से 7 की मौत, 16 अन्य घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 27, 2016 01:37 pm IST,  Updated : Nov 27, 2016 01:37 pm IST

काठमांडू: नेपाल के नवलपारसी जिले में एक जीप के 300 मीटर गहरे एक खड्डे में गिरने से उसमें सवार कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हो गए।

demo pic- India TV Hindi
demo pic

काठमांडू: नेपाल के नवलपारसी जिले में एक जीप के 300 मीटर गहरे एक खड्डे में गिरने से उसमें सवार कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा कल जिले के बलूंगतर से दंडाझेरी के चराचरे जा रही जीप के काठमांडू से 170 किमी दूर एक पहाड़ी राजमार्ग पर फिसलने से हुआ। हिमालयन टाइम्स ने जिला पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा, चालक समेत तीन घायलों की हालत नाजुक है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जिला पुलिस कॉन्स्टेबल किस्मत बलाल मगर ने कहा, "एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती चालक समेत तीन घायलों की हालत नाजुक है।" नेपाल के गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि वाहन में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने और इसकी तेज गति के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "स्थानीय प्रशासन और पुलिस को इस प्रचलन को रोकने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश