1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में बारूदी सुरंग विस्फोट में होने से 7 लोगों की मौत

पाकिस्तान में बारूदी सुरंग विस्फोट में होने से 7 लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 30, 2018 02:48 pm IST,  Updated : Jan 30, 2018 02:48 pm IST

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के अशांत कबायली इलाके में आज एक कार के बारूदी सुरंग की चपेट में आने से उसमें यात्रा कर रही पांच महिलाओं सहित कम से कम सात लोग मारे गये।

7 people killed in landmine blast in Pakistan- India TV Hindi
7 people killed in landmine blast in Pakistan

पेशावर: उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के अशांत कबायली इलाके में आज एक कार के बारूदी सुरंग की चपेट में आने से उसमें यात्रा कर रही पांच महिलाओं सहित कम से कम सात लोग मारे गये।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा अफगानिस्तान सीमा पर ऊपरी कुर्रम एजेंसी के मकबूल माता सांगर इलाके में हुआ। इस विस्फोट में एक व्यक्ति घायल भी हो गया।  सुरक्षा अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश