1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश शरणार्थी शिविर के निकट 7 तस्कर रोहिंग्या मारे गए

बांग्लादेश शरणार्थी शिविर के निकट 7 तस्कर रोहिंग्या मारे गए

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 02, 2020 04:27 pm IST,  Updated : Mar 02, 2020 04:27 pm IST

बांग्लादेश की विशेष पुलिस ने सोमवार को मादक पदार्थ और मानव तस्करी में संलिप्त सात संदिग्ध रोहिंग्या गैंगस्टरों को मार गिराया। रेपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) ने कहा कि दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश में ढाई साल से तनाव बढ़ रहा है।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

कॉक्स बाजार: बांग्लादेश की विशेष पुलिस ने सोमवार को मादक पदार्थ और मानव तस्करी में संलिप्त सात संदिग्ध रोहिंग्या गैंगस्टरों को मार गिराया। रेपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) ने कहा कि दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश में ढाई साल से तनाव बढ़ रहा है। म्यामां से लाखों रोहिंग्या भागकर बांग्लादेश पहुंचे हैं।

यह गोलीबारी ऐसे समय में हई है जब मानव तस्करी की घटनाएं बढ़ रही हैं और ये तस्कर शरणार्थियों को बहला-फुसलाकर खतरनाक समुद्री रास्ते के माध्यम से मलेशिया भेजते हैं। आरएबी ने कहा कि खतरनाक रोहिंग्या गिरोह के बदमाशों के साथ करीब तीन-चार घंटे तक गोलीबारी चली। इस गिरोह के सरगना का नाम जाकिर है।

आरएबी प्रवक्ता अब्दुल्ला शेख सादी ने एएफपी को बताया कि अभी तक हमने सात शव बरामद किए हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि जाकिर मरनेवालों में शामिल है या नहीं। पिछले महीने मलेशिया जा रहे शरणार्थियों की एक नाव डूब गई थी। इस नाव में 138 यात्री सवार थे। करीब 44 लोग लापता हैं जिन्हें डूबा हुआ माना जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश