1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक: सात आतंकवादी मारे गए, बड़े आतंकी हमले की कोशिश नाकाम

पाक: सात आतंकवादी मारे गए, बड़े आतंकी हमले की कोशिश नाकाम

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 31, 2016 11:44 am IST,  Updated : Jul 31, 2016 11:46 am IST

पाकिस्तान के पंजाब सूबे में आज सुरक्षाबलों ने एक बड़े आतंकवादी हमले के प्रयास को नाकाम करते हुए सात आतंकवादियों को मार गिराया।

7 terrorist dead in pakistan- India TV Hindi
7 terrorist dead in pakistan

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब सूबे में आज सुरक्षाबलों ने एक बड़े आतंकवादी हमले के प्रयास को नाकाम करते हुए सात आतंकवादियों को मार गिराया। ये सभी सूबे के एक अहम सरकारी प्रतिष्ठान पर हमला करने की साजिश रच रहे थे। पाकिस्तान की पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (CTD) के मुताबिक, उसे यह सूचना मिली थी कि करीब 10-12 आतंकवादी यहां स्थित एक संवेदनशील प्रतिष्ठान एवं कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर हमले की साजिश रच रहे हैं। 

CTD  ने कहा, पुलिस कमांडो के साथ (CTD) की एक टीम ने आज तड़के लाहौर से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित चक चार रसाला शेखपुरा जिले में एक घर पर छापा मारा। टीम ने उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा। उन्होंने कहा, लेकिन इसके बजाय आतंकियों ने छापा मारने गई सुरक्षाबलों की टीम पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। जवाबी गोलीबारी में सात आतंकवादी मारे गए। 

शेष तीन आतंकवादी वहां से भागने में सफल रहे। इन आतंकवादियों के ठिकाने से विस्फोटक, हथगोले, बड़ी मात्रा में गोलियां, तीन मोटरसाइकिल और संवेदनशील इमारत का मानचित्र बरामद हुआ है। सीटीडी ने इन आतंकवादियों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे किस संगठन से जुड़े थे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश