1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में 8 आतंकवादी ढेर, मुहर्रम पर हमले की थी साजिश

पाकिस्तान में 8 आतंकवादी ढेर, मुहर्रम पर हमले की थी साजिश

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 18, 2015 10:02 am IST,  Updated : Oct 18, 2015 10:08 am IST

कराची: पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में पुलिस के साथ आज हुई मुठभेड़ में 8 आतंकवादी मारे गए। एलिट पुलिस कमांडो ने मंगोपीर इलाके के उत्तरी बाईपास के करीब एक ठिकाने पर छापा मारा

पाक में 8 आतंकवादी ढेर,...- India TV Hindi
पाक में 8 आतंकवादी ढेर, मुहर्रम पर हमले की थी साजिश

कराची: पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में पुलिस के साथ आज हुई मुठभेड़ में 8 आतंकवादी मारे गए। एलिट पुलिस कमांडो ने मंगोपीर इलाके के उत्तरी बाईपास के करीब एक ठिकाने पर छापा मारा और उी कार्रवाई के दौरान आतकंवादी मारे गए।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राव अनवर ने संवाददाताओं से कहा, छापेमार दल को देखने के बाद आतकंवादियों ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें क्षेत्र के एसएचओ गुलाम हुसैन और कांस्टेबल अनवर खान घायल हो गए।

अनवर ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में 8 आतंकवादी मारे गए।

उन्होंने कहा, ऐसा मालूम होता है कि आतंकवादी मुहर्रम के अवसर पर आतंकवादी हमला करने की योजना बना रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश