1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. श्रीलंका में भारी बारिश के चलते 8 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित

श्रीलंका में भारी बारिश के चलते 8 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 14, 2018 02:28 pm IST,  Updated : May 14, 2018 02:28 pm IST

श्रीलंका के गाले और कालुतरा जिले में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से आठ हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रबंधन केंद्र ने सोमवार को यह जानकारी दी।

8 thousand people affected due to heavy rains in Sri Lanka- India TV Hindi
8 thousand people affected due to heavy rains in Sri Lanka

कोलंबो: श्रीलंका के गाले और कालुतरा जिले में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से आठ हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रबंधन केंद्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आपदा प्रबंधन केंद्र के प्रवक्ता प्रदीप कोडीपिल्ली के हवाले से कहा कि रविवार को मूसलाधार बारिश के कारण कई लोगों को उनके घर से बाहर सुरक्षित निकाला गया लेकिन सोमवार को बारिश थमने के बाद हालात सामान्य हुए। (ईरान परमाणु समझौते से अलग होने के बाद यूरोप के साथ मिलकर काम करना चाहता है अमेरिका )

उन्होंने कहा कि किसी के हताहत होने या किसी क्षति की खबर नहीं है लेकिन निचले इलाकों में रहने वालों लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। सोमवार रात को भी बारिश होने की संभावना है।

श्रीलंका के मौसम विभाग ने कहा कि द्वीप देश के अधिकांश प्रांतों में सोमवार शाम को बारिश हो सकती है या गरज के साथ छीटें पड़ सकते हैं। कुछ जगहों विशेषकर मध्य, सबरागमुआ, दक्षिण, उवा , पश्चिमी प्रांत, पोलोन्नारुवा और वुनिया जिले में भारी बारिश पड़ने की संभावना है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश