1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में इमारत ढहने से 9 की मौत, 2 को बचाया गया

चीन में इमारत ढहने से 9 की मौत, 2 को बचाया गया

 Written By: IANS
 Published : Feb 03, 2017 03:56 pm IST,  Updated : Feb 03, 2017 03:56 pm IST

चीन के झेजियांग प्रांत के वेनझू में आवासीय इमारत ढहने के बाद 2 लोगों को बचा लिया गया है। इस हादसे में अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

China Housing Collapse | AP Photo- India TV Hindi
China Housing Collapse | AP Photo

हांग्झू: चीन के झेजियांग प्रांत के वेनझू में आवासीय इमारत ढहने के बाद 2 लोगों को बचा लिया गया है। इस हादसे में अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। वेनचेंग काउंटी के दाहुई गांव में गुरुवार को सुबह लगभग 8 बजे 5 मंजिला आवासीय इमारत के ढह गई थी जिसमें 2 परिवारों के 9 लोग दब गए थे।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मलबे में से रात 10.40 बजे एक 63 वर्षीया महिला को बाहर निकाला गया जबकि एक अन्य महिला को शुक्रवार सुबह लगभग 7 बजे सकुशल बाहर निकाला गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस हादसे में कुल 9 लोगों की मौत हो गई है और शुक्रवार को रात लगभग 10 बजे नौवां शव बरामद किया गया। बचाव एवं राहत कार्य जारी है।

8 क्रेनों और उत्खनकों की मदद से बचाव कार्य किए जा रहे हैं। बचाव एवं राहत कार्यो में 400 से अधिक अर्धसैनिक बल, अग्निशमनकर्मी, टाउनशिप अधिकारी और चिकित्सक जुटे हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश