1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. वर्ष 2025 तक दुनियाभर में 9,200 नए बिजनेस जेट विमानों की आपूर्ति की जाएगी

वर्ष 2025 तक दुनियाभर में 9,200 नए बिजनेस जेट विमानों की आपूर्ति की जाएगी

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 27, 2015 03:36 pm IST,  Updated : Nov 27, 2015 03:36 pm IST

बीजिंग: वैश्विक कारोबारी विमानन परिदृश्य पर एक रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि अगले दस साल में दुनियाभर में 270 अरब डालर मूल्य के 9,200 बिजनेस जेट विमानों की आपूर्ति किए जाने की संभावना

9,200 नए बिजनेस जेट...- India TV Hindi
9,200 नए बिजनेस जेट विमानों की आपूर्ति की जाएगी

बीजिंग: वैश्विक कारोबारी विमानन परिदृश्य पर एक रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि अगले दस साल में दुनियाभर में 270 अरब डालर मूल्य के 9,200 बिजनेस जेट विमानों की आपूर्ति किए जाने की संभावना है। हनीवेल एयरोस्पेस एशिया-पैसिफिक के शंघाई मुख्यालय ने कहा है कि 270 अरब डालर मूल्य के विमानों की डिलीवरी 2014 के अनुमान के मुकाबले 3-5 प्रतिशत कम है।

रिपोर्ट के मुताबिक, धीमी वृद्धि का अर्थ है कि इस साल केवल करीब 700 नए बिजनेस जेट विमानों की आपूर्ति किए जाने की संभावना है। शिन्हुआ समाचार एजेन्सी ने हनीवेल के अध्यक्ष (बिजनेस एविएशन डिवीजन) ब्रायन सिल के हवाले से लिखा है, ब्राजील जैसे उभरते बाजार मध्यम अवधि में बिजनेस जेट के लिए एक चमकता सितारा बने रहेंगे, हमें अन्य प्रमुख बाजारों में मांग कमजोर दिख रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश