1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. म्यांमार में भूस्खलन में 94 व्यक्तियों की मौत

म्यांमार में भूस्खलन में 94 व्यक्तियों की मौत

 Written By: IANS
 Published : Nov 22, 2015 06:29 pm IST,  Updated : Nov 22, 2015 06:29 pm IST

नेपेडा: म्यांमार के काचिन राज्य में जाडे खदान में हुए भूस्खलन के बाद बचावकर्मियों ने कम से कम 94 शव बरामद किए हैं। अधिकारियों ने रविवार यह जानकारी दी। हपकांत में शनिवार तड़के भूस्खलन हुआ।

म्यांमार में भूस्खलन...- India TV Hindi
म्यांमार में भूस्खलन में 94 व्यक्तियों की मौत

नेपेडा: म्यांमार के काचिन राज्य में जाडे खदान में हुए भूस्खलन के बाद बचावकर्मियों ने कम से कम 94 शव बरामद किए हैं। अधिकारियों ने रविवार यह जानकारी दी। हपकांत में शनिवार तड़के भूस्खलन हुआ। यह क्षेत्र दुनिया में सर्वोच्च गुणवत्ता वाले हरिताश्म (एक तरह का हरा पत्थर, जिससे आभूषण बनते हैं) उत्पादन करने वाले क्षेत्रों में से एक है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, भूस्खलन के कारण 80 झोपड़ियां ढह गईं, जिसमें स्थानीय लोग सो रहे थे। समाचार पत्र 'द ग्लोबल न्यू लाइट ऑफ म्यांमार डेली' ने कहा कि कई लोगों के लापता होने की सूचना के साथ घटनास्थल पर बचाव अभियान चल रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

समाचार पत्र के मुताबिक, पांच छोटी कंपनियों के प्रवासी पहाड़ पर कचरे मिट्टी के ढेर में हरिताश्म ढूंढ़ रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस साल की शुरुआत में इसी क्षेत्र में इसी तरह की पांच घटनाएं हुईं।

म्यांमार दुनिया के बेहतरीन हरिताश्म का एक बड़ा स्रोत है। हरिताश्म पारदर्शी हरा पत्थर है, जो पड़ोसी देश चीन में बहुत कीमती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश