1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में देशव्यापी हड़ताल

नेपाल में देशव्यापी हड़ताल

 Written By: IANS
 Published : Jun 09, 2016 04:15 pm IST,  Updated : Jun 09, 2016 04:15 pm IST

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (सीपीएन-माओवादी) ने गुरुवार को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया, जिससे देश के कई हिस्से प्रभावित नज़र आ रहे हैं।

nepal strike- India TV Hindi
nepal strike

काठमांडू: नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (सीपीएन-माओवादी) ने गुरुवार को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया, जिससे देश के कई हिस्से प्रभावित नज़र आ रहे हैं। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी ने महासचिव नेत्र बिक्रम चंद के नेतृत्व में हड़ताल का आह्वान कर पूर्व प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार किए गए अपने कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग की है।

हड़ताल की वजह से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है जबकि शैक्षणिक संस्थान, निजी कार्यालय और बाजार बंद रहे।

हालांकि, हड़ताल से काठमांडू घाटी पर मामूली प्रभाव देखा गया।

ये भी पढ़ें-

हड़ताल कर रहे लोगों ने एक टैक्सी में आग लगा दी और एक सार्वजनिक मिनी बस क्षतिग्रस्त कर दी।

नगरपालिका पुलिस रेंज के मुताबिक, लोगों को अपनी दुकानें बंद करने के लिए बाध्य कर रहे पार्टी के लगभग दो-तिहाई कार्यकर्ताओं को विभिन्न क्षेत्रों से गिरफ्तार भी किया गया है।

वहीं पुलिस ने पेट्रोल बम के साथ भक्तापुर से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश