1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. VIDEO: पाकिस्तान की एक लड़की ने 2 मिनट में खोली पाकिस्तान की कलई

VIDEO: पाकिस्तान की एक लड़की ने 2 मिनट में खोली पाकिस्तान की कलई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 17, 2016 10:01 am IST,  Updated : Oct 17, 2016 12:05 pm IST

पाकिस्तान की एक लड़की ने सिर्फ 2 मिनट के भाषण में पूरे पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया और पड़ोस में चलने वाली टेरर फैक्ट्री का सच पूरी दुनिया को बताया। दरअसल दक्षिण एशिया में आतंकवाद

Pakistani girl exposes pakistan- India TV Hindi
Pakistani girl exposes pakistan

पाकिस्तान की एक लड़की ने सिर्फ 2 मिनट के भाषण में पूरे पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया और पड़ोस में चलने वाली टेरर फैक्ट्री का सच पूरी दुनिया को बताया। दरअसल दक्षिण एशिया में आतंकवाद के मुद्दे पर टीवी पर बहस चल रही थी कि अचानक एक लड़की ने कहा कि मुझे भी कुछ बोलना है और जब बोलना शुरू किया तो पाकिस्तान की आर्मी, सरकार और पाकिस्तान के पूरे सिस्टम पर ऐसा तमाचा मारा कि सब सन्न रह गए।

इस लड़की ने कहा हमने करीब 10 मिनट पाकिस्तान में आतंकवाद की बात की लेकिन फौज का नाम एक दफा भी नहीं लिया। हमने अमेरिका की बात की, इंडिया की बात की, सामाजिक परिस्थितियों की बात की, भ्रष्ट प्रशासन की बात की। हमें थोड़ा सा इतिहास को भी समझना चाहिए और उससे सीखना चाहिए। पाकिस्तान में आतंकवाद  का जो इतिहास है वो हमारी फौज से काफी हद तक जुड़ा हुआ है।

पाकिस्तान की इस बेटी ने हर उस पाकिस्तानी को आइना दिखाने की कोशिश की जो इस सच को जानते हुए भी जानबूझकर अनदेखा करते हैं। सिर्फ 2 मिनट के भीतर इस पाकिस्तानी लड़की ने सिलसिलेवार बताया कि कैसे उसके देश का इतिहास आतंक की बुनियाद पर ही लिखा गया है और कैसे पाकिस्तान के हुक्मरानों ने अपने फायदे के लिए आतंक की नर्सरी बनाई, तालिबान जैसे खूंखार आतंकी संगठन पैदा किया है। 

पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आम पाकिस्तानियों में अपनी सरकार को लेकर जबरदस्त गुस्सा है.. खासकर पाकिस्तान के इंटलेक्चुअल क्लास में जो ये अच्छी तरह जानते हैं कि उनका देश आतंक की ऐसी मंडी है जहां नेता, आर्मी और आतंकी सबके सब एक ही भाषा जानते हैं..आतंक की भाषा। पाकिस्तान की इस बेटी ने टीवी डिबेट के दौरान इसी गुस्से की एक झलक पेश की। पाकिस्तानी लड़की का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.. वीडियो को 'वायरल इन इंडिया' नाम के एकाउंट से अपलोड किया गया है.. 10 अक्टूबर को शेयर हुए इस वीडियो को सिर्फ 5 दिनों में 13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं..

दिलचस्प बात ये है कि डिबेट के दौरान जब ये लड़की बोल रही थी किसी ने उसे न रोकने की कोशिश की न टोकने की। एंकर से लेकर डिबेट में शामिल दूसरे लोग सिर्फ लड़की का तेवर और चेहरा देख रहे थे। इस लड़की ने आर्मी, न्यायपालिका और पाकिस्तानी मीडिया की बखिया उधेड़ डाली। इस लड़की ने बिना डरे, बिना हिचके जिस तरीके से अपनी फौज के काले चेहरे को उजागर किया, सोशल मीडिया पर उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश