1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. एक ऐसी जेल जहां मगरमच्छ होंगे सिक्युरिटी गार्ड्स

एक ऐसी जेल जहां मगरमच्छ होंगे सिक्युरिटी गार्ड्स

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 11, 2015 08:58 am IST,  Updated : Nov 11, 2015 08:58 am IST

जकार्ता:  इंडोनेशिया में एक ऐसी जेल बनाई गई है जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे इंडोनेशिया की इस रिमोट आइलैंड में गार्ड्स की जगह मगरमच्छ को तैनात किया गया है। नेशनल नार्कोटिक्स एजेंसी के चीफ

एक ऐसी जेल जहां...- India TV Hindi
एक ऐसी जेल जहां मगरमच्छ होंगे सिक्युरिटी गार्ड्स

जकार्ता:  इंडोनेशिया में एक ऐसी जेल बनाई गई है जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे इंडोनेशिया की इस रिमोट आइलैंड में गार्ड्स की जगह मगरमच्छ को तैनात किया गया है। नेशनल नार्कोटिक्स एजेंसी के चीफ बुडी वसेसो का मानना है कि मगरमच्छ इंसानो रिश्वत नहीं लेते है और इनके डर से कैदी जेल से भाग भी नहीं पाएंगे।

नार्कोटिक्स एजेंसी के चीफ बुडी वसेसो ने कहा कि हम वहां पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में मगरमच्छ को रखेंगे। मगरमच्छ को रखने का फायदा यह है कि यह घूस नहीं लेते है। अभी वसेसो ने इसका प्रस्ताव  'मिनिस्ट्री ऑफ जस्टिस एंड ह्यूमन राइट्स' के सामने रखा है जिसपर अभी तक कोई मंजूरी नहीं मिल पाई है।

इंडोनेशिया के एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में नेशनल नार्कोटिक्स एजेंसी के चीफ वसेसो ने कहा, 'हम ज्यादा से ज्यादा मगरमच्छ वहां रखेंगे। आप मगमच्छ को घूस नहीं दे सकते और न ही भागने के लिए उन्हें मना सकते हैं। इंडोनेशिया उन देशों में शामिल है, जहां ड्रग तस्करी पर कड़ी सजा का प्रावधान है।

वसेसो ने इसके लिए 'मिनिस्ट्री ऑफ जस्टिस एंड ह्यूमन राइट्स' के सामने इस जेल का प्रस्‍ताव रखा है। हालांकि, मंत्रालय ने अब तक इसकी इजाजत नहीं दी है। राष्ट्रपति जोको विडोडो कथित तौर पर ड्रग क्रिमिनल्स को सजा-ए-मौत दिए जाने का एलान कर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश