1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अब्बासी ने किया खारिज, PML-N के प्रमुख नहीं बनेंगे शहबाज शरीफ

अब्बासी ने किया खारिज, PML-N के प्रमुख नहीं बनेंगे शहबाज शरीफ

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 31, 2017 06:56 am IST,  Updated : Oct 31, 2017 06:56 am IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने आज उन अटकलों को खारिज किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के प्रमुख के तौर पर अपने भाई नवाज शरीफ का स्थान लेंगे।

abbasi reject shahbaz sharif will not be the chief of pml-n- India TV Hindi
abbasi reject shahbaz sharif will not be the chief of pml-n

लंदन: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने आज उन अटकलों को खारिज किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के प्रमुख के तौर पर अपने भाई नवाज शरीफ का स्थान लेंगे। (बाज नहीं आया चीन, फिर अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित नहीं हो पाएगा मसूद अजहर)

लंदन में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के शीर्ष नेतृत्व की बैठक में भाग लेने के बाद सूत्रों ने बताया कि यह फैसला लिया गया कि पीएमएल-एन पूर्व प्रधानमंत्री को पार्टी प्रमुख के पद से हटाना स्वीकार नहीं करेगी।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, अब्बासी ने उन अटकलों को खारिज किया कि शहबाज पीएमएल-एन के प्रमुख के तौर पर अपने भाई का स्थान लेंगे। शरीफ अपनी बीमार पत्नी कुलसूम नवाज के साथ लंदन में है। उनकी पत्नी का लंदन में कैंसर का इलाज चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश