1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में मिली स्पर्श, बिहार मे हुआ था अपहरण

नेपाल में मिली स्पर्श, बिहार मे हुआ था अपहरण

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 09, 2016 11:15 am IST,  Updated : Aug 09, 2016 11:15 am IST

बिहार की पांच साल की लड़की जो कुछ चार दिन पहले अगवा की गई थी नेपाल में बरामद की गई और इस मामले में सोमवार को नेपाल के मोरंग जिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Police rescue kidnapped girl - India TV Hindi
Police rescue kidnapped girl

काठमांडू: बिहार की पांच साल की लड़की जो कुछ चार दिन पहले अगवा की गई थी नेपाल में बरामद की गई और इस मामले में सोमवार को नेपाल के मोरंग जिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि बिहार के कटिहार जिले के कुरसैला से चार अगस्त को स्पर्श अग्रवाल का अपहरण तब हुआ जब वह स्कूल से घर लौट रही थी। अपहर्ताओं ने एक करोड़ रुपये फिरौती की मांग की थी।

नेपाल पुलिस के अनुसार, अपहरण के बाद लड़की को नेपाल लाया गया था। भारतीय समकक्षों से सूचना मिलने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के कर्मियों ने लड़की को बरामद किए।

पुलिस ने कहा कि स्कूल बस के एक पूर्व चालक मिथुन पासवान आवास अपहरण में शामिल था। एक नेपाली नागरिक दिनेश गुप्ता और एक अन्य चालक को इस मामले में गिरफ्तार किया गया। मिथुन मोटरसाइकिल से लड़की को नेपाल तक लाया। वह उसे विराटनगर लाया और बाद में अपने स्थानीय दोस्तों की मदद से बच्ची को पूर्वी नेपाल के धरान जिले में भेदेतार लाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश