1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका द्वारा गिराया गया 'मदर ऑफ ऑल बम्स' से 36 ISIS आतंकी मारे गए: अफगान अधिकारी

अमेरिका द्वारा गिराया गया 'मदर ऑफ ऑल बम्स' से 36 ISIS आतंकी मारे गए: अफगान अधिकारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 14, 2017 12:46 pm IST,  Updated : Apr 14, 2017 12:46 pm IST

अमेरिकी सेना के सबसे बड़े गैर परमाणु बम हमले में कम से कम 36 आतंकवादी मारे गये। हमले में इस्लामिक स्टेट समूह का गहरा सुरंग परिसर तबाह हो गया। यह जानकारी अफगान अधिकारियों ने आज दी। अधिकारियों ने इसमें किसी नागरिक के हताहत होने से इंकार किया है।

afganistan- India TV Hindi
afganistan Image Source : PTI

जलालाबाद: अमेरिकी सेना के सबसे बड़े गैर परमाणु बम हमले में कम से कम 36 आतंकवादी मारे गये। हमले में इस्लामिक स्टेट समूह का गहरा सुरंग परिसर तबाह हो गया। यह जानकारी अफगान अधिकारियों ने आज दी। अधिकारियों ने इसमें किसी नागरिक के हताहत होने से इंकार किया है।

ये भी पढ़े

रक्षा मंत्रालय ने पूर्वी अफगानिस्तान में कल हुये हमले के संबंध में कहा ,बम हमले के परिणामस्वरूप की दइश (आईएस) ठिकाने और सुरंग परिसर नष्ट हो गया और आईएस के 36 आतंकवादी मारे गये।

आपको बता दें कि अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान स्थित ISIS के परिसर पर अबतक का सबसे बड़ा गैर परमाणु बम गिराया है। इस बम का वजन 21 हजार पाउंड यानी करीब 9525 किलो है। इस बम को आईएसआईएस के गुफाओं को निशाना बनाकर गिराया गया।

पेंटागन ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि अफगानिस्तान के नानगरहर में GBU-43/B बम को एक टनेल कम्पलेक्स (सुरंग) पर गिराया गया। इस बम को 'मदर ऑफ ऑल बम्स' यानी 'सभी बमों की मां' भी कहा जाता है। स्थानीय समय के मुताबिक शाम 7 बजकर 32 मिनट पर यह हमला किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश