1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'आतंक के खिलाफ अफगानिस्तान के साथ मिलकर लड़ेगा पाकिस्तान'

'आतंक के खिलाफ अफगानिस्तान के साथ मिलकर लड़ेगा पाकिस्तान'

 Written By: IANS
 Published : Jul 25, 2016 06:01 pm IST,  Updated : Jul 25, 2016 06:01 pm IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सोमवार को आतंक के खिलाफ अफगानिस्तान से सहयोग करने का संकल्प लिया।

nawaz sharif- India TV Hindi
nawaz sharif

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सोमवार को आतंक के खिलाफ अफगानिस्तान से सहयोग करने का संकल्प लिया। उन्होंने गत 23 जुलाई को काबुल में एक आत्मघाती हमले में 80 लोगों की मौत और 200 से अधिक लोगों के घायल होने की घटना मद्देनजर ऐसा किया। शरीफ ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान कहा, "पाकिस्तान आतंकवाद के अभिशाप से लड़ने में अफगानिस्तान के साथ सहयोग और मजबूत करने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है। आतंकवाद दोनों देशों का समान दुश्मन है।" 

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है, "प्रधानमंत्री ने काबुल में हुए नीचतापूर्ण आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान की जनता और सरकार की ओर से हार्दिक संवेदना व्यक्त की।" INS की अमाक न्यूज एजेंसी के अनुसार, आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (INS) ने देह माजंग में शियाओं की भीड़ के बीच हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली है। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री शरीफ ने आतंकवाद की नृशंस कार्रवाई की सख्ती से निंदा की और मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की। 

बयान में कहा गया है कि गनी ने ऐसे नाजुक मौके पर सरकार के साथ एकजुटता का इजहार करने के लिए शरीफ का धन्यवाद किया। 

राष्ट्रपति ने कहा, "आतंक के खिलाफ युद्ध में हम एक साथ हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश