1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. प्रतिबंध लगाने से भड़का उत्तर कोरिया, कर सकता है ये बड़ा काम

प्रतिबंध लगाने से भड़का उत्तर कोरिया, कर सकता है ये बड़ा काम

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 13, 2017 01:20 pm IST,  Updated : Sep 13, 2017 01:20 pm IST

ताजा प्रतिबंधों को दुष्टतापूर्ण बताते हुए उत्तर कोरिया ने अपने हथियार कार्यक्रम को और आगे बढ़ाने का संकल्प किया है।

after bans north korea vows to push more arms programme- India TV Hindi
after bans north korea vows to push more arms programme

सोल: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से लगाए गये ताजा प्रतिबंधों को दुष्टतापूर्ण बताते हुए उत्तर कोरिया ने अपने हथियार कार्यक्रम को और आगे बढ़ाने का संकल्प किया है। देश की सरकारी संवाद समिति केसीएनए की ओर से प्रकाशित उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है, अमेरिका की ओर से लाये गये अवैध और दुष्टतापूर्ण प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव को मंजूरी मिलना, डीपीआरके उत्तर कोरिया के लिए इसकी पुष्टि करने का और एक अवसर है कि उसके द्वारा चुना गया रास्ता सही है। (इरमा का असर हुआ कम, घरों की ओर लौटने लगे लोग)

मंत्रालय ने बयान में कहा है, डीपीआरके देश की सम्प्रभुता और अस्तित्व के अधिकार को सुरक्षित रखने की क्षमता बढ़ाने के अपने प्रयासों को दोगुना करेगा। प्योंगयोंग की ओर से किये गए छठे परमाणु परीक्षण के बाद उसपर लगाए गए ताजा प्रतिबंधों में उत्तर कोरिया को कपड़ा निर्यात करने और तेल उत्पादों की खेप भेजने पर रोक लगा दी गई है। अमेरिका की ओर से पेश प्रतिबंधों के प्रस्ताव को सोमवार को मंजूरी मिली थी।

आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सर्वसम्मति से उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिसके तहत उत्तर कोरिया पर अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। इन प्रतिबंधों से उत्तर कोरिया के बड़े निर्यातों को निशाना बनाने के साथ ही उसे तेल की आपूर्ति में 30 फीसदी की कटौती की जाएगी। प्रस्ताव का मसौदा अमेरिका ने तैयार किया है। 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद ने इसे सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश